Hanuman Ansh Box Office Collection : बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का चमत्कार, 34वें दिन भी 10 करोड़ का आंकड़ा पार, 200 करोड़ क्लब से महज चंद कदम दूर

Hanuman Ansh Box Office Collection

Hanuman Ansh Box Office Collection मुंबई: सिनेमा की दुनिया में अक्सर यह माना जाता है कि पहले तीन दिन ही तय करते हैं कि फिल्म हिट होगी या फ्लॉप। लेकिन डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दशकों पुराने इस ढर्रे को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। नीम करोली बाबा के जीवन दर्शन से प्रेरित इस फिल्म की शुरुआत भले बेहद सुस्त रही हो, लेकिन अब सिनेमाघरों में जो मंजर है, उसे ट्रेड पंडित ‘चमत्कार’ कह रहे हैं। रिलीज के 34वें दिन, यानी पांचवें हफ्ते के वर्किंग डेज में भी फिल्म डबल डिजिट में नोट छाप रही है।

34वें दिन कूटे 10.25 करोड़, 180 करोड़ के पार ग्रॉस कलेक्शन

बुधवार (34वें दिन) के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 10.25 करोड़ रुपये नेट का जबर्दस्त बिजनेस किया।

  • कुल इंडिया नेट कलेक्शन: 153.13 करोड़ रुपये
  • कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन: 180.95 करोड़ रुपये

अब यह फिल्म 200 करोड़ ग्रॉस के ऐतिहासिक आंकड़े से महज 19 करोड़ रुपये दूर खड़ी है। जिस रफ्तार से दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं, उसे देखते हुए यह फासला अगले दो से तीन दिनों में सिमट सकता है।

पांचवें हफ्ते ने बदला पूरा खेल, 6 दिनों में बटोरे 80 करोड़

आम तौर पर फिल्में पांचवें हफ्ते तक आते-आते सिनेमाघरों से उतर जाती हैं, मगर ‘हनुमान अंश’ का सबसे आक्रामक दौर पांचवें हफ्ते में ही देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते के आंकड़े किसी बड़ी मेगाबजट फिल्म के ओपनिंग वीक जैसे नजर आ रहे हैं:

  • 29वां दिन (शुक्रवार): 10.00 करोड़ रुपये
  • 30वां दिन (शनिवार): 16.50 करोड़ रुपये
  • 31वां दिन (रविवार): 22.75 करोड़ रुपये
  • 32वां दिन (सोमवार): 10.00 करोड़ रुपये
  • 33वां दिन (मंगलवार): 10.75 करोड़ रुपये
  • 34वां दिन (बुधवार): 10.25 करोड़ रुपये

महज छह दिनों के भीतर फिल्म ने पांचवें हफ्ते में 80.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन जोड़ लिया है, जो चौथे हफ्ते की कुल कमाई (61 करोड़ रुपये) से भी काफी ज्यादा है।

पहले दो हफ्तों में फ्लॉप की कगार पर थी फिल्म

ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस यात्रा किसी रोलर-कोस्टर जैसी रही है।

  • पहला हफ्ता: मात्र 1.08 करोड़ रुपये
  • दूसरा हफ्ता: गिरकर 40 लाख रुपये पर सिमटी
  • तीसरा हफ्ता: मजबूत माउथ पब्लिसिटी से 10.40 करोड़ की वापसी
  • चौथा हफ्ता: सीधे 61 करोड़ रुपये की छलांग

दूसरे हफ्ते में लगभग खत्म मानी जा रही इस फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और ‘वर्ड ऑफ माउथ’ ने वो संजीवनी दी कि आज यह साल की सबसे बड़ी सरप्राइज ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।

नाइट शोज में 48% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी

कामकाजी दिन होने के बावजूद 34वें दिन थिएटर्स में औसतन 34 फीसदी सीटें भरी रहीं। शाम और देर रात के शोज में यह दीवानगी चरम पर रही, जहां नाइट शोज की ऑक्यूपेंसी 48.62 फीसदी और इवनिंग शोज की 40.38 फीसदी दर्ज की गई।
टियर-2 और मेट्रो शहरों में दर्शक जमकर उमड़ रहे हैं:

  • भोपाल: 60.5% ऑक्यूपेंसी
  • लखनऊ: 55.8% ऑक्यूपेंसी
  • जयपुर: 52.5% ऑक्यूपेंसी
  • दिल्ली-एनसीआर: 45.3% ऑक्यूपेंसी
11 सितंबर से विदेशी थिएटर्स में दस्तक, और बढ़ेगा दायरा

घरेलू मैदान पर 200 करोड़ की दहलीज छूने जा रही ‘हनुमान अंश’ का जलवा अब सात समंदर पार भी देखने को मिलेगा। 11 सितंबर से फिल्म को ओवरसीज मार्केट (इंटरनेशनल रिलीज) में उतारा जा रहा है। विदेशी सर्किट में नीम करोली बाबा के अनुयायियों और भारतीय प्रवासियों के बीच पहले से ही इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म ग्लोबल स्तर पर कमाई के कौन से नए प्रतिमान स्थापित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *